गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित रिक्रूट आरक्षियों की आरटीसी कोर्स की अंतिम परीक्षा (Final Examination) का निरीक्षण किया गया।
यह परीक्षा 17 मार्च से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाएं। उन्होंने विशेष रूप से अनुशासन, गोपनीयता और परीक्षा संबंधी सभी नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया तथा कहा कि परीक्षा के दौरान सतत निगरानी रखी जाए, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स शुभम वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।