Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 18-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20260318_135102

जमानियां (गाजीपुर)। हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) की इकाइयों का सप्त दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को महाविद्यालय परिसर में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत इकाई प्रथम के स्वयंसेवक कृष्णानंद पाठक द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

सेवा, संस्कार और नेतृत्व का संगम—रासेयो शिविर
समाज सेवा की भावना के साथ शिविर का आगाज

इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण मंच है। यहां से प्राप्त अनुभवों को जीवन में अपनाकर छात्र-छात्राएं एक कुशल नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में असीमित ऊर्जा होती है, जिसे सही दिशा में लगाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। वहीं द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने कहा कि यह सप्त दिवसीय विशेष शिविर स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास का अवसर है। उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाने एवं सेवा भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

युवाओं को मिला सेवा और नेतृत्व का संदेश

 

युवा बने जिम्मेदार नागरिक—शिविर का उद्देश्य

मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि रासेयो के माध्यम से सीखे गए मूल्यों को जीवन में उतारकर युवा समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाशक्ति की महत्ता पर विशेष जोर दिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवक अपने जीवन के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, डॉ. विजय श्याम पांडेय, शिक्षक प्रभाकर सिंह, डॉ. रविन्द्र मिश्र, कमलेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं सेविकाएं उपस्थित रहे।

महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नगर पालिका की लापरवाही: कूड़ा डंपिंग पर नहीं लग रहा रोक
Next: एनएसएस सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260318-WA0070(1)

वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0069

चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी व चना बरामद

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0068

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0058

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में रोजा इफ्तार: भाईचारे, एकता और सौहार्द की मिसाल

ब्यूरो 18-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.