Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति को लेकर जिला पूर्ति विभाग द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई। जारी आंकड़ों के अनुसार—

19 मार्च 2026 को उपलब्ध स्टॉक: 27,149 सिलेंडर

18 मार्च 2026 को बिक्री: 9,339 सिलेंडर

18 मार्च 2026 को बुकिंग: 9,290 सिलेंडर

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गैस की मांग एवं आपूर्ति में संतुलन बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अनियमितता पर एजेंसियों को नोटिस

उपभोक्ताओं की शिकायत पर अखिलेश एचपी गैस एजेंसी (कुसी, जमानियां), भाग्य लक्ष्मी इंडेन गैस एजेंसी (सादात) एवं रामचंद्र भारत गैस एजेंसी (सैदपुर) द्वारा बिना गैस डिलीवरी किए ऑनलाइन डिलीवर दिखाने का मामला सामने आया है। यह कृत्य एलपीजी वितरण नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बैकलॉग कम करने के निर्देश

जिला पूर्ति विभाग ने सेल्स अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन एजेंसियों पर बुकिंग लंबित है, उन्हें अतिरिक्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। इस क्रम में कई एजेंसियों को अतिरिक्त लोड आवंटित किया गया है।

व्हाट्सएप से गैस बुकिंग की सुविधा

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब गैस बुकिंग के कई विकल्प उपलब्ध हैं—

इंडेन: WhatsApp नं. 7588888824 (REFILL लिखें)

एचपी गैस: WhatsApp नं. 9222201122 (Booking लिखें)

भारत गैस: WhatsApp नं. 1800224344 (Hi लिखें)

इसके अलावा इंडेन के ग्राहक 8927225667 एवं 8391990070 पर भी बुकिंग कर सकते हैं।

घर बैठे ई-केवाईसी की सुविधा

ऑयल कंपनियों द्वारा ई-केवाईसी प्रक्रिया को आसान बनाते हुए मोबाइल ऐप के माध्यम से सुविधा दी गई है—

Indianoil One (IOC)

Hello BPCL (BPCL)

HP Pay (HPCL)

उपभोक्ता अपने मोबाइल से ही ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं, इसके लिए एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है।

अवैध गैस कारोबार पर छापेमारी

जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भांवरकोल क्षेत्र के ग्राम रेवसड़ा में छापेमारी की गई। जांच में एक व्यक्ति के घर से कुल 13 गैस सिलेंडर (विभिन्न कंपनियों के) बरामद हुए। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर की बिक्री की जा रही थी। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विभाग की अपील

आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि— गैस बुकिंग और ई-केवाईसी के लिए ऑनलाइन/व्हाट्सएप विकल्पों का उपयोग करें। किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 या जिला कंट्रोल रूम 0548-2224041 पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति हेतु 25 मार्च तक बायोमैट्रिक अनिवार्य
Next: बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.