गाजीपुर। जनपद के समस्त पूर्व सैनिकों एवं सैनिक आश्रितों को सूचित किया गया है कि उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी।
यह बैठक दिनांक 24 मार्च 2026 को अपराह्न 12:30 बजे रायफल क्लब सभागार, गाजीपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत की गई है। संबंधित अधिकारियों ने जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे अपने प्रार्थना-पत्रों के साथ बैठक में उपस्थित होकर अपनी व्यक्तिगत समस्याएं रखें, ताकि उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।