गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाइन किए गए आवेदन पत्रों की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्रों को ऑनलाइन सबमिट करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी अपने-अपने शिक्षण संस्थान में जमा करें तथा दिनांक 25 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी छात्र/छात्रा अथवा शिक्षण संस्थान का डाटा छात्रवृत्ति पोर्टल पर लंबित पाया जाता है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित छात्र/छात्रा एवं शिक्षण संस्थान की होगी।