गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अप्रैल चरण (01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक) तथा दस्तक अभियान (10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक) के सफल संचालन हेतु जनपद स्तरीय प्रथम अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दिनांक 20 मार्च 2026 को अपरान्ह 04:00 बजे रायफल क्लब सभागार, गाजीपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से समय से उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है, ताकि अभियान की रूपरेखा, तैयारियों एवं समन्वय पर विस्तार से चर्चा की जा सके।