Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने में ही भलाई-कार्यक्रम अधकारी डॉ. अरुण कुमार

ब्यूरो 30-03-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अभिभावकों, जन सामान्य एवं छात्र छात्राओं एवं स्वयं सेवक, सेविकाओं से जागरूकता अपनाकर इससे बचने हेतु उपाय सुझाए। उन्होंने कहा कि इन उपायों से हम इस महामारी से बच सकते हैं।

1. अपने हाथ को साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं।
2. घर पर साफ सफ़ाई रखें।
3. लॉकडॉउन के दौरान अपने घर पर ही रहें।ऐसा करने से कोरोना वायरस का संक्रमण चक्र टूट जाएगा और संक्रमण चक्र टूटने से कोरोना वायरस की महामारी को फैलने से रोका जा सकेगा।
4.जरूरत पड़ने पर मास्क अवश्य लगाएं।
5. घर से बाहर निकलने पर प्रत्येक व्यक्ति को एक दूसरे से एक मीटर की दूरी पर रहना चाहिए।
6. घर में किसी भी सदस्य को सर्दी, खासी, ज़ुकाम, छींक, बुखार के लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करना चाहिए।
7. व्यक्ति को खांसते समय अपना मुंह रुमाल से ढक लेना चाहिए।
8. जब भी हम बाहर से घर में प्रवेश करते हैं तो हम लोगो को सेनेटाइजर का प्रयोग करना चाहिए और स्नानघर में जाकर स्नान करना चाहिए। अपने सभी वस्त्रों को साबुन से धोने के बाद ही घर के कमरों में प्रवेश करना चाहिए।
इन सभी बातों के साथ हम लोगो को संकल्प लेना चाहिए कि हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए लाॅकडाउन को सफल बनाना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
ऐसा करने से ही हम कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म कर सकते हैं।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव के निर्देशन में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री एवं डॉ. रविन्द्र कुमार मिश्र सहित कतिपय पुरातन स्वयं सेवक सेविकाओं, वर्तमान सेवक, सेविकाओं,सहित उत्साही नागरिकों के सहयोग से इस जन जागरण कार्यक्रम को फेस बुक, व्हाट्स एप, मेसेंजर आदि माध्यमों से कोरोना के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है। हमें विश्वास है कि देश जीतेगा और महामारी ख़तम होगी।इस अभियान में वर्तिका सिंह, पल्लवी सिंह, राहुल गुप्ता अनुराग, संगीता यादव, रचना पांडेय सहित तमाम शिक्षार्थी मानवता के कल्याण हेतु आवश्यक उपाय हेतु सामाजिक दूरी बनाए रख कर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना सम्बद्ध सभी को शुभकामनाएं देते हुए कार्य की सराहना की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रबंध निदेशक ने जरूरतमंद परिवारों को बाटा खाद्य सामग्री
Next: जनपद में किसी माध्यम से पहुँच लोगों को 14 दिन होगी निगरानी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.