Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के करमहरी गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार बिहार निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक चला रहा स्थानीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार काफी तेज थी। करमहरी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सवार सड़क पर दूर जा गिरे और एक मोटरसाइकिल का चक्का तक निकल गया। हादसे में करमहरी गांव निवासी 17 वर्षीय कृष्णा चौधरी (पुत्र गौरी शंकर) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे और बिहार के निवासी थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान 22 वर्षीय निरंजन कुमार (पुत्र लक्ष्मण राम) के रूप में हुई है, जो बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का निवासी था। वहीं उसके साथ बैठे दूसरे युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। अज्ञात युवक ने गुलाबी रंग की हाफ बाजू की टी-शर्ट और काली जींस पहन रखी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत और एक किशोर के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक निरंजन के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा अज्ञात युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक
Next: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.