Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सोशल डिस्टेंस्टिंग बनाने की प्रशासन कर रहा अपील

संवाददाता 31-03-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। कोरोना महामारी के चलते देश में 21 दिनों का लाकडाउन चल रहा है।लोगो को सिर्फ जरूरी कामो से ही बाहर निकलने की छूट है। जहां लोगो में वायरस का संक्रमण ना फैले इसलिए प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंस्टिंग बनाने की अपील की जा रही है।

वही मरदह थाना के बगल में स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा पर इसका तनिक भी असर होता नही दिख रहा। मंगलवार को यूबीआई शाखा मरदह पर लेन-देन करने वालों की भीड़ उमड़ गयी। जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि यह शाखा निर्देशो की धज्जियां उड़ाते हुए लगभग सैकड़ो लोगो की उपस्थिति में लेन देन भी शुरू कर दिया। यह कोई पहला दिन नहीं है बल्कि पूरे लाक डाउन के दिनों प्रायः यह भीड़ शाखा के मुख्य गेट से बीच सड़क तक देखी जाती है। कोरोना वायरस के रोकथाम व बचाव के लिए शाखा मुख्यालय पर कोई इंतजाम नहीं है।यहां तक कि उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए पानी भी नसीब नहीं होता है। उपर से बैंक के कर्मचारी ग्राहकों के उपर हमेशा रौब दिखाते रहते हैं।ऐसा कोई दिन नहीं होगा जिस दिन उपभोक्ताओं से नोक झोंक न हो इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में जोर शोर से चलती है फिर भी शाखा पर कोई प्रभाव नहीं दिखता है। हमेशा उपभोक्ताओं में आक्रोश देखने को मिलता रहता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रस्ट के प्रबंधक ने वितरित किया खाद्य सामग्री
Next: वाणिज्य अधिष्ठानों के मुख्य द्वार पर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों को प्रदर्शित करने का निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.