Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक माह का किराया माफ

संवाददाता 01-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। कोरोना नोवल कोविड 19 कि वैश्विक महामारी से देश में लाकडाउन किये जाने से दिहाड़ी मजदूरों के सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गयी हैं।

वहीं दुकानदारों को दुकान बंद कर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और बंद दुकानों का किराया भी रूम मालिकों को देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए सभी रूम मालिकों को नसीहत देते हुए सेवराई गांव के समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह उर्फ टेटा सिंह व उनके भाई श्रीप्रकाश सिंह सहित कृष्णा सिंह ने भी दरियादिली दिखाते हुये अपने व्यवसायिक मकान के लगभग सैकड़ों दुकानदारों का एक माह का किराया माफ कर दिया है। ओमप्रकाश सिंह उर्फ टेटा ने बताया कि देश में जब तक इस महामारी से निपटने के लिए दुकानदारों को दुकान बंद करना पड़ेगा तब तक मैं अपने व्यवसायिक मकान के किराया माफ करता रहूंगा। उन्होंने ऐसे सभी व्यवसायी मकान मालिकों से अपील किया कि इस महामारी की घड़ी में सभी लोगों को यह कदम उठाकर राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अफवाहों से दूर रहें- प्राचार्य डॉ. शरद कुमार
Next: मास्क, हैंडवाश व साबुन हुआ वितरित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.