Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जरूरतमंदो के सहारा बने नारायण दास

ब्यूरो 08-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोरोना संक्रमण की महामारी से देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया के लोग परेशान है। इस महामारी के रोकथाम के लिए देश में हुये सम्पूर्ण लाकडाउन के कारण घऱ में रहकर लोग महामारी के खिलाफ महायुद्ध लड़ रहे है। जिससे दिहाड़ी मजदूर, ठेला, खोमचा, रिक्शा चालकों के सामने परिवार चलाना मुसीबत बन चुका है। ऐसे परिवारों का कर्मवीर संबल बने हुये है तथा सभी जरुरत के सामान उन तक पहुँचा रहे है। जमानियाँ नगर के सभासद व जिला योजना समिति गाजीपुर के सदस्य प्रेमलता चौरसिया के पुत्र नारायण दास चौरसिया ने अपनी परवाह किये बिना जमानियाँ के श्रीदेनदाताओं के गुप्तदान से भिन्न वार्ड राजपुर, जुनैदपुर, गौण बस्ती, मल्लाह बस्ती, नई बस्ती में घऱ घऱ जाकर दो सौ पचासी से आधिक परिवारों में सूखा राशन उपलब्ध कराकर संकट के हनुमान बनने जैसी अनोखी मिशाल पेश कर रहे है। खाद्य सामग्री में आटा, चावल, आलू, सोयाबीन, तेल, मसला, हल्दी, नमक, सर्फ, साबुन, बिस्कुट पाकर कई चेहरे खिल उठे। उन्होने बताया की अभी सैकडो परिवार मुसीबत में है जहाँ पहुंचकर राशन वितरण करने का लक्ष्य भी पूरा किया जाएगा और जबतक लाकडाउन रहेगा यह कार्य जारी रहेगा । वितरण के दौरान उमेश वर्मा, रंजीत चौरसिया, सोनल वर्मा, राजेश चौधरी, शम्भू राम, सतेन्द्र वर्मा, दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

खाद्य सामग्री का पैकिंग करते कोरोना योद्धा

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना को लेकर जांच का बदला पैटर्न
Next: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने की अपील

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.