Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

श्रमिको के खाते में भेजा गया एक हजार रूपये की धनराशि

ब्यूरो 09-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 महामारी को देखते हुए लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में कोई भी गरीब, मजदूर, असहाय परिवार भुखमरी का शिकार न हो इस हेतु 08 अप्रैल को सायंकाल में जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में उन विभागो की समीक्षा की गयी जिन विभागो से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उन परिवारो को मिलता है जो गरीब,असहाय एंव मजदूर तबके के लोग है।

जिलाधिकारी ने राईफल क्लब सभागार में श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, प्रोबेशन , बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, जिला
अग्रणी प्रबन्धक, उद्योग विभाग, आपूर्ती विगाग आदि विभागो की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने श्रम विभाग की समीक्षा में जनपद में पंजीकृत श्रमिको के सम्बन्ध में बताया गया कि जनपद मे कुल 53900 श्रमिक पंजीकृत है जिसमें
19160 श्रमिको द्वारा अपने खाते का नवीनीकरण करा लिया गया है कुल 11397 श्रमिको के खाते में एक हजार रूपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने श्रम परिवर्तन अधिकारी को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर अवशेष श्रमिको के खाते में शासन के निर्देशानुसार वांछित धनराशि अंतरित कर दिया जाय। जिन श्रमिको द्वारा अपने खाते का नवीनीकरण करा लिया गया है यदि किसी ऐसे श्रमिक की मृत्यु भूख से होती है जो पूर्व से ही श्रमिक के रूप में पंजीकृत है एंव उसका पंजीयन नवीनीकृत है तो उसके लिए पूर्ण रूप से सहायक श्रम परिवर्तन अधिकारी को दोषी मानते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होने निर्देश दिया कि शासन के निर्देशानुसार स्वयं क्षेत्रो का भ्रमण कर श्रमिको का पंजीकरण किया जाय। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बताया गया कि जनपद में कुल
वृद्धावस्था के 81938 लाभार्थी चिन्हित है सभी लाभार्थियो के खाते में रू0 500 प्रतिमाह की दर से माह अप्रैल व मई 2020 का पेशन अग्रिम के रूप में भेजा जा चुका है। जिलादिव्यांग शक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि जनपद
में कुल 18758 लाभार्थी चिन्हित है सभी लाभार्थियो के खाते में रू0 500 प्रतिमाह की दर से माह अप्रैल व मई का पंेशन अग्रीम के रूप में शासन स्तर से भेजा जा चुका है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद के कुल 49489 चिन्हित लाभार्थियो को माह अप्रैल व मई 2020 का पेशन अग्रीम के रूप में रू0 1000 प्रतिमाह के दर से शासन स्तर से भेजा जा चुका है। जिला कार्यक्रम अधिकारी 03 से 06 वर्ष के बच्चो के लिए हाटकुक्ड के अर्न्तगत जनपद में 67280 बच्चो को प्रथम त्रैमास हेतु 114 मी0टन गेहूॅ तथा 240 मी0टन चावल का आवंटन प्राप्त हो गया है परन्तु भारतीय खाद्य निगम से उक्त खाद्यान्न के उठान हेतु शासन स्तर से धनराशि का आवंटन प्राप्त नही हुआ है। जिलाधिकारी इस सम्बन्ध में शासन स्तर से पत्राचार का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अन्तर्गत कुल सत्यापित 569614 किसानो के खाते में धनराशि अंतरित किया जाना है। वर्तमान में 361550 कृषको के खाते में धनराशि अंतरित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अवशेष 208064 कृषको के खाते में धनराशि अंतरित कराये जाने के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जनपद में मनरेगा मजदूरो को मजदूरी का भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में बताया गया कि जनपद मे कुल 175480 लाभार्थी है जिनके खाते में धनराशि अंतरित की जा चुकी है। जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी का निर्देश दिया कि विकास खण्डवार यह जॉच करा लिया जाय कि लॉक डाउन के 15 दिन पहले और 15 दिन बाद मनरेगा के अन्तर्गत जॉब कार्ड धारको की संख्यात्मक स्थिति क्या रही है। जिलाधिकारी ने जिला अग्रणी प्रबन्ध को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत पात्र किसानो को मिलने वाली धनराशि पर संतोष जनक उत्तर नही देने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा बैको के बाहर लगी लाईनो में सोशल डिस्टेन्स का पालन कराने तथा वहा पेयजल एवं छाया की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग गाजीपुर द्वारा बताया
गया कि जनपद में कुल 58 व्यवसायिक प्रतिष्ठान है जिसमें कुल 3453 लाभार्थी है सभी लाभार्थियों के खाते में रू0 1000 की दर से धनराशि अंतरित किये जाने के सम्बन्ध मे कार्यवाही की जा रही है एक सप्ताह की भीतर सभी के खाते में धनराशि भेज दी जायेगी। जिलापूर्ती अधिकारी से जनपद में अन्त्योदय, पात्र गृहस्थी कार्ड धारको के संख्या की जानकारी ली तथा उन्हे शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रो में भरण पोषण विहीन
परिवारो की संख्या 6740 है जिसके सापेक्ष 4237 परिवारो को रू0 1000 की दर से उनके खाते में भेजी जा चुकी है। शेष के खाते में एक दो दिनो में अंतरित कर दिया जायेगा। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में भरण पोषण विहीन परिवारो की कुल संख्या 3936 है जिसमें से
1114 परिवारो को रू0 1000 की दर से धनराशि भेजी जा चुकी है शेष परिवारो को एक सप्ताह के भीतर धनरशि अंतरित किये जाने की कार्यवाही पूर्ण कर ली जायेगी।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियो को निर्देश दिया कि शासन द्वारा जो भी लाभकारी योजना संचालित है उसका शत प्रतिशत लाभ उन गरीब, असहाय एवं मजदूर परिवारो को अवश्व मिले जो इसके लायक है। इसमे किसी प्रकार की
लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जूम एप के द्वारा जिलाधिकारी ने किया संबोधित
Next: शार्ट सर्किट से गेहूँ की खड़ी फसल जलकर राख

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.