Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंदो में वितरित किया खाद्य सामग्री

संवाददाता 12-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को सदर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा मुड़वल, एकला, पहुँची, मदनही, बनगावा, खिलवा में राशन वितरण किया गया।

जिसमें 35 परिवारों के लगभग 150 यूनिट के लोगों को 3 दिन का राशन वितरण किया गया। जिसमें आटा चावल आलू नमक गरम मसाला का पैकेट था सभी लोग राशन पाकर काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे। इस आपदा की घड़ी में संगठन द्वारा दी गई मदद को काफी सराहा गया तथा संगठन का धन्यवाद भी किया गया इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी जिसकी वजह से हिंदुस्तानी नहीं पूरा का पूरा विश्व परेशान है।जिसकी वजह से पूरे देश में लाक डाउन है और लाक डाउन की वजह से जो लोग रोज कमाने और खाने वाले हैं।उनके सामने कमाने और खाने की काफी विकट समस्या आई है जिसकी वजह से रोजमर्रा का जीवन यापन करने वाले लोगों को काफी कठीनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस परिस्थिति में सरकार प्रशासन समाज सेवी संगठन के साथ-साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर भी लोगों को भोजन सामग्री निरंतर उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है।इस बात का ख्याल रखा जा रहा है ताकि कोई आदमी भूखा न रहे व कोई आदमी भूखा ना सोए। सबको भोजन पर्याप्त मात्रा में मिलता रहे तथा उन लोगों से अपील की गई कि वह लोग सरकार द्वारा दिए हुए निर्देशों का पूरा पालन करें तथा लाक डाउन में जो भी सावधानियां बरतने को कहीं जा रहे हैं।उसका पूरा का पूरा पालन करें जिससे कोरोना जैसी महामारी इस देश से जल्द से जल्द खत्म हो सके। इस मौके पर जिला महामंत्री बृजेश सिंह शेरू, रिंकू सिंह, हैप्पी सिंह, तकदीर सिंह, अनुराग, शुभम सिंह, प्रिंस सिंह, विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोतीचन्द्र जनहित ट्रस्ट के प्रबंधक ने दिखाई दरियादिली
Next: उपजिलाधिकारी ने किसानों से की अपील

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.