Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उपजिलाधिकारी ने किसानों से की अपील

संवाददाता 14-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। कोरोना महामारी की आपदा से निपटने के लिए प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। इस पुनीत कार्य मे समाज के सभी वर्ग बढ़ चढ़कर सहभागिता भी कर रहे हैं और समाज के सबसे वंचित तबके के साथ साथ बेज़ुबान जानवरो के भरण पोषण का भी ध्यान रख रहे हैं। 
एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि इस समय फ़सलो कि कटाई चल रही है। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसान से यह अपील की कि वे दो चन्गेरी (बोझा) भूसा तथा दो किलो गेहूँ दान दें। किसानों के इस छोटे से सहयोग से जरूरतमन्दों और बेजुबानों का पेट भरने का बड़ा कार्य करने में कुछ सहुलियत मिलेगी। बताया कि किसी को भूसा अथवा गेंहू लाने की जरूरत नही है। गाँव मे गणमान्य व्यक्ति के माध्यम से इकठ्ठा कर सूचना तहसील में देनी है और तहसील उसे गांव से मंगवा लेगा। बताया कि यदि एक गाँव से एक ट्रैक्टर भूसा और एक कुंटल गेहूं मिलता है तो महामारी की इस आपदा में जरूरतमन्दों और बेजुबानों का पेट भरने में कुछ सहयोग मिलेगा। किसानों के इस छोटे से सहयोग से बड़ी चुनौती से मुकाबला आसानी से किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंदो में वितरित किया खाद्य सामग्री
Next: अनवरत सेवाभाव को निज जीवन में उतारते सुनील कुमार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.