Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छापेमारी में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

संवाददाता 15-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के उमरगंज स्थित ईट भट्ठा से मंगलवार की शाम करीब पौने छः बजे 1800 ली0 लहन, 52 ली0 जहरीली देशी शराब, 200 ग्राम नौसादर व शराब बनाने के उपकरण के साथ 03 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों व अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन में तथा उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में कोतवारी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने सूचना के आधार पर मय हमराही सहित क्षेत्र के उमरगंज स्थित ईट भट्ठा पर दबिश दी गयी जहाँ पुलिस टीम को देखकर शराब बना रहे लोगों ने पथराव करना शुरु कर दिया। पुलिस अपना बचाव करने के साथ ही घेराबंदी कर शराब बना रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया तथा मौके से 52 ली0 जहरीली देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया।
तथा उनकी निशादेही पर ही जमीन में ढके 1400 ली0 लहन तथा आयशर ट्रैक्टर की ट्राली में रखे 400 लीटर लहन को बरामद कर मौके पर नष्ट कराया गया तथा ट्रैक्टर ट्राली को भी जप्त कर लिया गया। भट्ठा मालिक मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम मधुबन पुत्र राजनाथ नि0-चकिया थाना जमानियां जनपद गाजीपुर उम्र 42 वर्ष व उदल पुत्र रघुनाथ नि0-चकिया थाना जमानियां जनपद गाजीपुर उम्र 26 वर्ष तथा संजय उर्फ नन्द किशोर पुत्र बाबूलाल लोधी नि0-मधुकरपुर थाना लालगंज जनपद रायबरेली उम्र 43 वर्ष बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 97/20 धारा 332/336/353/186/272 भा0द0वि0 व 60(2) EX ACT थाना जमानियां जनपद गाजीपुर पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाई की जा रही है। मौके पर एसएसआई मंशाराम गुप्ता , उ0नि० सुनील कुमार तिवारी, उ0नि0 संतोष कुमार, कां0 मंगल यादव, कां0 बलवन्त सिंह , कां0 गोविन्द निर्मल, कां0 रत्नेश , कां0 गोविन्द सिंह , कां0 प्रतमेश कुमार, म0कां0 ममता, म0कां0 शालिनी पाठक , का0चा0 अभिजीत सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मनबढ़ युवकों ने पुलिस को बनाया निशाना
Next: कोरोना योद्धाओं को छोटे बच्चे ने किया शलयूट

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.