Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सिलेन्डर में हुआ धमाका मचाई तबाही

संवाददाता 15-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

सुहवल। सिलेन्डर ने फटने के बाद मचाई तबाही धमाके से पूरा इलाके लोग सहमें थाना क्षेत्र के डुहियां गाँव में सोमवार देर शाम करीब 8 बजे पेबारू बिन्द के पक्के मकान में दो मंजिले पर कमरें में खाना बनाते समय अचानक सिलेन्डर से रिसाव होने लगा लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही तेज धुवां घरों में फैल गया।

, साथ ही घर में आग फैल गई शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए, इसी बीच अचानक सिलेन्डर आग की लपटो में घिर गया, देखते-ही-देखते तेज धमाके के साथ सिलेन्डर फट गया, जिससे की गाँव में अफरातफरी मच गई लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी पहुंची पहुंचे दल बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर करीब तीन घंटों के बाद 10 बजे काबू पाया जा सका ।इस अगलगी में हजारों की नगदी, घर गृहस्थी का समान, आवश्यक कागजात, आभूषण ,कपडा, चारपाई जलकर राख हो गया ,जबकि इस हादसें में मकान को भी काफी क्षति पहुंची है सिलेन्डर के फटते समय उसके धमाके से छत, सहित दिवाल को भी नुकसान पहुंचा है, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किमी दूर तक सुनी गई ,इससे निकली चिन्गारी से पूरा गाँव में जबरदस्त उजाला भी दूर तक देखा गया, अगल-बगल के मकानों को भी हल्की क्षति पहुंची है ।आग पर काबू पाने तक अग्निशमन दस्ता नहीं पहुंचा जिससे की लोगों में नाराजगी देखी गई ।इस भीषण अग्निशमन कांड की जानकारी लोगों संम्बन्धित अधिकारियों को दे पिडित परिजनों को जल्द ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराए जाने के साथ ही खाद्यान्न भी उपलब्ध कराए जाने की मांग की है । यह तो संयोग रहा कि नीचे कमरें में सोये अन्य परिजन बच्चें इसकी चपेट में नहीं आए समय रहते लोगों ने सकुशल बाहर निकाल लिया अन्यथा जिस भयावहता का नजारा रहा उससे होने वाले जन हानि का अंदाजा सहज ही लगाया हा सकता है ।ग्रामीण इस बात पर भी राहत महसूस कर रहे थे कि घटना के समय हवा का दबाव नहीं था अन्यथा होने वाले इस भीषण अग्निकांड को रोक पाना मुश्किल था, जिस समय सिलेन्डर फटा एक बारगी तो ऐसा लगा कि भूकंम्प आ गया, लोग अपने-अपने घरों में दुबक गये ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरेन्टाइन लोगों को दिया गया प्रमाण पत्र
Next: हादसे में युवक की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.