Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा नेता पर दर्ज हुआ मुकदमा, जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

संवाददाता 02-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सुहवल। थाना अन्तर्गत स्थानीय गांव निवासी एवं भाजपा नेता रिद्दिनाथ पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय पर पुलिस ने जमीन पर अवैध तरीके कब्जा करने एवं गाली-गलौज सहित जान से मारने का मुकदमा पंजीकृत कर मामलें की छानबीन में जुट गई है ।

मामला स्थानीय गाँव निवासी नीरज पांडेय का है पुलिस को दिए गये अपने तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि भूडाडीह मौजे में उनकी जमीन उनके पिता नंद नारायण पांडेय के नाम से रेवैन्यू विभाग के अभिलेखों में दर्ज है बावजूद भाजपा नेता सत्ता के बल पर उनकी जमीन को अपना बता उसे हडपना चाहते है, इसको लेकर पिडित नीरज पांडेय ने दो दिनों पूर्व डायल 112 ,उपजिलाधिकारी सहित स्थानीय थाना पुलिस से की कि जमीन पर कब्जे के नियत से रिद्दिनाथ पांडेय उनकी जमीन को जबरदस्ती पीलर एवं कटीले तार से चारों तरफ घेराबंदी करा रहे है, इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँच उन्हें ऐसा करने से मना करने के साथ ही लाकडाउन का हवाला देते हुए जमीन की पैमाइस किए बगैर घेराबंदी करने से रोक दिया,इसके अगले दिन पीडित ने गुरुवार की सुबह पुलिस को लिखित सूचना दी कि पुलिस के द्वारा मना करने के बावजूद रात्रि को भाजपा नेता ने अपने लोगों संग उनकी जमीन को पीलर एवं कटीले तार से घेर लिया है ,इस दिए गये लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता रिद्दिनाथ पांडेय के खिलाफ संम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया ।इस मामलें में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पिडित के द्वारा दिए गये तहरीर के आधार पर रिद्दिनाथ पांडेय के खिलाफ अवैध तरीके से जमीन हडपने गाली-गलौज एवं जान से मारने का मुकदमा पंजीकृत कर मामलें की छानबीन शुरू कर दी गई है ।कहा कि कानून को अगर कोई अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरकार के दिशा निर्देशों का करें पालन-डॉ.शरद कुमार
Next: जिलाधिकारी ने लेखपाल,सचिव व ग्राम प्रधान को दिये निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.