Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने लेखपाल,सचिव व ग्राम प्रधान को दिये निर्देश

संवाददाता 02-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकासखंड भदौरा मुख्यालय पर शनिवार को जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य द्वारा 60 गरीब , असहाय ,लाचार व दिहाड़ी मजदूरों को 10 दिनों का राशन वितरित किया वही बच्चों को टॉफी बिस्कुट आदि भी वितरित करने के बाद ग्राम प्रधानों ,सचिवों व लेखपालों को निर्देश दिया कि किसी भी गांव में कोई भी व्यक्ति भूखे नहीं रहना चाहिए लोगों को हर – हाल में रोजगार मुहैया कराना सुनिश्चित करें ।

प्रधानों को लाक डाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए मनरेगा का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराए जाने का आदेश देते हुये कहा कि जिसका जॉब कार्ड है उसको और जिसका नहीं है उसका भी तुरंत जॉब कार्ड बनवा कर गांव का जो भी व्यक्ति कार्य करना चाहते हैं उनको रोजगार उपलब्ध कराएं । जिलाधिकारी ने बताया कि उपजिलाधिकारी से सूची लेने के बाद सभी खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक गांव का तालाबों , सार्वजनिक स्थानों , चकऱोडों आदि की सूची भेजकर कर मिट्टी का कार्य युद्व स्तर पर कराने का निर्देश दिये कि जिससे गांव के लोगों को रोजगार मिल सके । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह , उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह, खंड विकास अधिकारी शेर बहादुर ,एडीओ एसटी मृत्युंजय सिंह सहित ग्राम प्रधान , लेखपाल आदि उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा नेता पर दर्ज हुआ मुकदमा, जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Next: सर्वे भवन्तु सुखिनःकी भावना से एन.एस.एस.कर रहा काम-उपमुख्मंत्री डॉ.दिनेश शर्मा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.