Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जल निगम बना लापरवाह

संवाददाता 03-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। एक तरफ कोरोना वायरस के कारण स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है वही दूसरी तरफ जल निगम संक्रमित पानी घरों में महीनों से सप्लाई कर रहा है। जल निगम विभाग की घोर लापरवाही के कारण घरों में कीटाणु व विषैले दुर्गध वाला पानी पहुँचने से लोगो में हलचल मचा हुआ है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय के बगल में स्थित जल निगम विभाग का पम्पसेट है जहां से प्रतिदिन 600 घरों को सीधा पाईप लाइन द्वारा पानी सप्लाई कि जाती है।जिससे लगातार लोगों के घरों में पानी पहुंच तो रहा है।परन्तु पीने योग्य नहीं है लाक डाउन व कोरोना वायरस महामारी के कारण सब लोग तो ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।परन्तु जिसनें कीटाणु व दुर्गध देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए हैं।मरदह गांव दर्जनों लोगों ने बताया की जल निगम पम्पसेट भगवान भरोसे चलता है विभागीय उदासीनता वर्षों से बनी हुई है।एक तरफ कर्मचारियों की तैनाती नहीं प्राईवेट लोग काम देखते है।वहीं एक ज्यादा क्षमता वाला पम्पसेट पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।जिस कारण छोटे पम्पसेट से सीधा सप्लाई उपभोक्ताओं के घरों में वर्षों से कि जा रही।जिसका साफ सफाई नहीं किया जाता है।जिस तरफ न ही कोई जनप्रतिनिधि और न ही विभाग ध्यान दे रहा है।भगवान भरोसे जल निगम सप्लाई चल रही है।और विभाग इसकी बकायदा समय से बाजार वासियों से वसूली भी किया जाता है।उसके बाद भी समस्या हमेशा बनी हुई है।जिसका खामियाजा ग्रामीणों व दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।स्थानीय जल निगम से सप्लाई कि जाने वाले पानी को मरदह, पड़िता, नोनरा, कन्सहरी, भवानीपुर, कबीरपुर, नरवर, महेगवाँ, बिजवनपुर गांव के 600 उपभोक्ता इस्तेमाल करते इन दिनों पानी के संक्रमित होने से उपभोक्ताओं में हड़कम्प मचा हुआ है।इस वाकया की जानकारी होने के बाद भी विभाग आंखे बंद किया हुआ हैं

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए सरकार को कानून बनाने चाहिए-उधम सिंह
Next: युवा छात्र ने सैकड़ों लोगों के घर-घर पहुंचाया मास्क

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.