Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए सरकार को कानून बनाने चाहिए-उधम सिंह

संवाददाता 03-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के जिलाध्यक्ष उधम सिंह के सभी पत्रकार बन्धुओं को शुभकामनाएं दी है।

श्री सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में पत्रकारिता के सम्मान और स्वतंत्रता के साथ सुरक्षा की सुनिश्चितता के उद्देश्य से विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा और सशक्त स्तंभ माना जाता है। भारतीय संविधान में भी प्रेस की स्वतंत्रता को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में मूल अधिकारों के अंतर्गत शामिल किया गया है। कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में मीडिया संस्थानों का महत्व अधिक होने के साथ ही उनके लिए चुनौतियां भी अधिक है। इन पत्रकार बन्धुओं को सुरक्षा देने के लिए हमारी सरकार को कठोर कानून की पहल करनी चाहिए। क्योंकि दुनियाभर में पत्रकारों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी, भारतीय पत्रकार गौरी लंकेश और उत्तरी आयरलैंड की पत्रकार लायरा मक्की की हत्याओं ने प्रेस की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। दुनियाभर में पत्रकारों और प्रेस को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। कई बार तो ऐसा भी देखने को मिलता है जब कोई मीडिया संस्थान सरकार की मर्जी से नहीं चलता तब भी उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। मीडिया संगठनों को बंद करने तक के लिए मजबूर किया जाता है।कभी-कभी तो पत्रकारों के साथ मारपीट की जाती है और उन्हें धमकियां तक दी जाती हैं। यही ऐसी चीजें हैं जो अभिव्यक्ति की आजादी में बाधाएं हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पत्रकारों की सुरक्षा एवं स्वतंत्रता के लिये हमारी सरकारों को संकल्पित होना चाहिए। महामंत्री लल्लन सिंह यादव ने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का दायित्व बहुत अधिक हो जाता है। जब पूरा विश्व कोरोना महामारी जैसे संकट से उबरने की कोशिश में लगा हो। उन्होंने सभी पत्रकारों को इस आपदा की घड़ी में हिम्मत और जवाबदारी से कर्तव्य निर्वहन के लिए बधाई दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उधम सिंह, महामंत्री लल्लन सिंह यादव,अरविन्द कुमार यादव, राजेश सिंह, विनोद खरवार, अभिषेक आनंद, सुरज कुमार, रामनवमी राम, अभिषेक सिंह, सुनील गुप्ता, राहुल सिंह, सुनील सिंह, विजय यादव, त्रिलोकी यादव, सोनू गुप्ता, संदीप प्रताप सिंह, आनंद कुमार, आर्यन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू जमानियां एन.एस.एस.कर रहा सराहनीय सेवा-विराम तिवारी
Next: जल निगम बना लापरवाह

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.