Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मानव की सेवा हेतु तत्पर एनएसएस

ब्यूरो 13-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय एनएसएस कोविड-19 महामारी में योजना के उद्देश्य के अनुरूप मानवीय महत्व के कार्यों में अपने को संलग्न किए हुए है। महाविद्यालय में क्रियाशील तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारीगण स्वयंसेवक एवं सेविकाएं अपने स्तर से यथा आवश्यक जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।

लाक डाउन के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए लोगों को हाथ पानी से हाथ धुलने, मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाने किंतुं मानसिक नजदीकी कायम रखने के साथ बुजुर्गों, बच्चों एवं गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की विशेष देखरेख की अपील के साथ आरोग्य ऐप, आयुष कवच सहित सरकार व स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के पालन हेतु लोगों से अनुरोध यथा संभव मिलकर अन्यथा सोशल मीडिया द्वारा कर रहे हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, साबुन, मास्क, सैनिटाइजर तथा बंदरों व चिड़ियों को भी यथा उपलब्धता भोज्य पदार्थ दिए जा रहे हैं।
योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार के सहयोग से जन सामान्य में तथा सोशल मीडिया के माध्यम से महामारी संबंधी जागरूकता, सुरक्षा कवच, आरोग्य ऐप आदि डाउनलोड करने का कार्यक्रम सघन रूप से चलाया जा रहा है।वहीं प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में मास्क वितरण एवं खाद्य सामग्री संबंधी कार्य का संपादन पूर्व एवं वर्तमान स्वयंसेवक सेविकाओं के माध्यम से संपन्न कराया जा रहा है। इस कार्य में वर्तिका सिंह,रूही खातून, शना परवीन, बुशरा परवीन, साजिया परवीन, नाजिया परवीन, पूजा, राहुल कुमार, पवन कुमार चौरसिया, आशुतोष सिंह, चंद्रलोक शर्मा, सुनील कुमार चौरसिया आदि सेवारत हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महामारी के वक़्त में निभाएं सामाजिक जिम्मेदारी-काउंसलर डॉ.अखिलेश
Next: एक रुपये में देश के नामी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को मिल रहा परामर्श

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.