Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महामारी के वक़्त में निभाएं सामाजिक जिम्मेदारी-काउंसलर डॉ.अखिलेश

ब्यूरो 12-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोरोना वायरस के रोकथाम एवं जागरूकता के मद्देनजर हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी से सामाजिक जिम्मदरी निभाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि इस महामारी के सम्बन्ध में वैसी ही स्थिति है जैसे कुछ अंधों ने हाथी के अलग अलग अंगों को महसूस कर उसकी व्याख्या करनी चाही थी लेकिन उसे समझा कोई नहीं था।आने वाले दिनों में जब तक इसका ठीक ठीक इलाज नहीं मिल जाता हमें सोशल डिस्टेंनसिंग का पालन,कामकाज के तरीकों में परिवर्तन के साथ अपनी सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना होगा।खास तौर पर बुजुर्गों,गर्भवती माताओं, छोटे बच्चों के ऊपर विशेष ध्यान रखना होगा।हमारी आप सबकी यह जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्रों में अपने परिवार के साथ साथ दोस्त व रिश्तेदारों को भी कोरोनावायरस से होने वाले नुक़सान गम्भीरता को समझाएं और पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखिए तथा स्वयं को लाक डाउन को शत प्रतिशत सफल बनाए रखने हेतु संकल्पित कीजिए और अपने आस पास के लोगों को भी इस हेतु प्रेरित कीजिए। यदि ऐसा करने में हम पूर्ण सफल हुए तो ही इस महामारी से बचकर अपने परिवार व समाज को सुरक्षित कर सकते हैं।शारीरिक दूरी कहीं मानसिक दूरी न बन जाए इसका विशेष ध्यान रखना होगा।
महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकरी डॉ.अरुण कुमार, डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र के निर्देशन में पुरातन छात्र शना परवीन,बुशरा परवीन, सुनील कुमार चौरसिया,चंद्रलोक शर्मा,आशुतोष सिंह, वर्तिका सिंह,साजिया परवीन, नाजिया परवीन,रूही खातून आदि मास्क बनाने तथा अनेक छात्र छात्राएं फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर पर लोगों में जागृति फैलाने तथा खाद्य सामग्री आदि के वितरण की सेवा सहर्ष एवं उत्साह पूर्वक दे रहे हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े
Next: मानव की सेवा हेतु तत्पर एनएसएस

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.