Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हर बुधवार व शनिवार हो रहा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम

ब्यूरो 16-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं और 5 साल तक के बच्चों को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाता है जिसको लेकर स्वास्थ्य महकमा काफी संजीदा है।

कोविड-19 और लॉकडाउन को देखते हुये यह सुविधा कुछ दिनों के लिए रोक दी गयी थी लेकिन 6 मई से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम प्रत्येक बुधवार व शनिवार को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। इसके मद्देनजर गाजीपुर जनपद के 17 ब्लॉकों की 42 लाख आबादी में 1.21 लाख गर्भवती और 1.05 लाख 5 साल तक के बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को जनपद के सभी ब्लाकों स्वास्थ्य केन्द्रों व उप केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया।
एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इन दिवसों में गर्भवती महिलाओं को टीडी टीका, प्रसव पूर्व जांच, आयरन फॉलिक एसिड दवा का वितरण, हाई रिस्क प्रेगनेंसी का चिन्हीकरण किया जाता है। इसके साथ ही 5 साल तक के बच्चों को सात अलग-अलग टीके लगाए जाते हैं। इसके लिए सभी एएनएम केंद्रों पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जनसमुदाय को आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा सेंटर पर लाया जाता है। जहां पर उनका टीकाकरण किया जाता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर की बीपीएम बबीता सिंह ने बताया कि शनिवार को सुहवल पूर्वी क्षेत्र का भ्रमण किया गया जहां पर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण किया जा रहा था। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एएनएम के द्वारा ग्लब्स और मास्क पहनकर टीकाकरण किया गया । साथ ही गर्भवती माताओं एवं शिशु के परिजनों को टीकाकरण में उपस्थित होने से पूर्व एवं उसके पश्चात की जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि रेवतीपुर ब्लाक में कुल 22 सेंटरों पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए ब्लॉक में 6054 गर्भवती और 5262 बच्चों का पंजीकरण किया गया है जिनका टीकाकरण किया जाना है।
मिर्जापुर स्वास्थ्य केंद्र की बीपीएम सोनल श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक में कुल 31 स्थानों पर टीकाकरण कराया जा रहा है जिसमें 6 मई से अब तक करीब 3500 बच्चों और 800 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद के बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि मोहम्दाबाद ब्लॉक में कुल 36 स्थानों पर नियमित टीकाकरण किया जा रहा है, जिसमें अब तक 183 गर्भवती व 517 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी के बीपीएम धीरज ने बताया कि ब्लाक में 24 सेंटरों पर टीकाकरण किया जा रहा है जिसमें शनिवार को करीब 100 गर्भवती महिलाओं और 225 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्वारेंटाइन सेंटर व कम्युनिटी किचन का डीएम ने किया निरीक्षण
Next: मजदूरों ने किया हंगामा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.