Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मजदूरों ने किया हंगामा

संवाददाता 16-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। भदौरा ब्लाक अंतर्गत स्थानीय गांव में हो रहे मनरेगा कार्यों में भारी अनियमितता और धांधली का आरोप लगाते हुए दर्जनों मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने के दौरान करीब आधा घंटा तक कार्य प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार कोविड-19 महामारी में लॉक डाउन के दौरान मजदूरो को भरण पोषण के लिए मनरेगा अंतर्गत कार्य कराए जाना प्रस्तावित है। भदौरा विकासखंड के भदौरा गांव में दूसरे गांव के मजदूरों द्वारा कार्य कराते हुए धांधली की जा रही थी। अपने कार्यों की मांग लेकर पहुंचे गांव के दर्जनों मजदूरों ने दूसरे गांव के मजदूरों को देखकर हंगामा शुरू कर दिया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि रात में जेसीबी से कार्य करवा दूसरे गांव के मजदूरों द्वारा जेसीबी द्वारा हुए कार्य को छिपाया जा रहा है। मजदूरों को इस बात की भनक लगते ही मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। कुछ मजदूरों ने जॉब कार्ड धारकों से आई मजदूरी की राशि को भी वसूलने का आरोप लगाया। हंगामा की खबर मिलते ही वहां ग्रामीणों कि भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा ने ग्रामीणों के हंगामे के बाद दूसरे गांव के मजदूरों को हटाते हुए गांव के ही मजदूरों द्वारा कार्य शुरू करा किसी तरह मामला शांत कराया।
इस बाबत एपीओ मनीष सिंह ने बताया कि हंगामे की शिकायत मिली थी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। दूसरे गांव के मजदूरों द्वारा कार्य कराए जाने पर मजदूरों ने हंगामा किया था जिन्हें काम पर लगाते हुए मामला शांत कराया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हर बुधवार व शनिवार हो रहा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम
Next: वांछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.