Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ईद किट का पूर्व मंत्री ने कराया वितरण

संवाददाता 24-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर ग्राम सभा भक्सी में जरूरतमंद मुस्लिम बन्धुओ को सेवई, चीनी, सहित ईद किट वितरण किया गया।

लॉक डॉउन के दौरान क्षेत्र के असहाय जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरण करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने एक मिसाल हासिल की है। आने वाले ईद पर्व को लेकर प्रवासी मजदूरो, जरूरतमंदो के साथ-साथ मुस्लिम बंधुओं का भी ख्याल रख रहे हैं । उनके कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में मुस्लिम बंधुओं को ईद कीट बाटी जा रही है। तहसील क्षेत्र के भक्सी गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर सामाजिक कार्यकर्ता भोला यादव ने गांव के करीब दर्जनों असहाय जरूरतमंद मुस्लिम बंधुओं को सेवई, चीनी आदि मिश्रित ईद कीट देते हुए ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी लोग लॉक डाउन का पूरा पालन करें सामाजिक दूरी बनाकर ही त्यौहार मनाए। जिससे कोरोना का संक्रमण चक्र तोड़ा जा सके।
इस मौके पर सद्दाम खान, डॉ इजहार खान, सुनील यादव, चंदन यादव, सोनू यादव, अनील यादव, मुकेश मौर्या, राजकुमार यादव, अजय यादव, मनोज यादव, अजित यादव, गोविंद यादव, पवन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चिड़ियों को उपलब्ध हो जल इसके प्रबन्ध में लगे स्वयंसेवक
Next: पत्रकार को पितृ शोक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.