Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चिड़ियों को उपलब्ध हो जल इसके प्रबन्ध में लगे स्वयंसेवक

ब्यूरो 24-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर बेजुबानों की सेवा संकल्प के तहत चिड़ियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए मिट्टी के चकोतरेे(गमले) लोगों में वितरित किया गया।

यह कार्य इस अनुरोध के साथ किया गया कि गृहस्थ रोज चकोतरे का पानी बदलते रहें और कुछ दाने पानी के साथ रखें। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने बताया की भीषण गर्मी बहुत बढ गई है जिसके चलते जल की उपलब्धता कम होना स्वाभाविक है इसी को ध्यान में रखते हुए चिड़ियों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए मिट्टी के बर्तन खरिदवाए गए और उन बर्तनों को गृहस्थों से बात कर उनकी सहमति पर विभिन्न स्थानों पर रखवाया गया है।इससे चिड़ियों पीने का पानी उपलब्ध होगा जिससे उन्हें गर्मी के कारण जल संकट से असमय काल कवलित नहीं होना होगा।यह कार्य उन्हें गर्मी से राहत तो दिलाएगा ही साथ तीमारदारों को पुण्य लाभ मिलेगा।पूर्व स्वयंसेवक सुनील कुमार चौरसिया, पवन कुमार, अभय कुमार आदि ने इन्हें चिन्हित स्थानों तक पहुंचाया। महाविद्यालय एनएसएस पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय कुमार सिंह सहित कार्यक्रम अधिकारीगण डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री व डॉ रविन्द्र कुमार मिश्र व स्वयं सेवक, सेविकाओं के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का बखूबी संचालन कर रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेज आवाज के साथ जला ट्रांस्फार्मर
Next: ईद किट का पूर्व मंत्री ने कराया वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.