Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों के साथ किया बैठक

संवाददाता 05-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां । स्थानीय स्टेशन बाजार के व्यापारीयो ने दुकान खोले जाने के सम्बन्ध में बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के लोगो ने नपा के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में तहसील मुख्यालय के सभागार में बैठक किया।

इस दौरान सभी दुकानदारों ने दुकान खोले जाने को लेकर अपनी समस्या को रखा तथा दुकान खोले जाने के लिये गाइड लाइन की जानकारी उपजिलाधिकारी से मांगा। इस दौरान व्यापारियों का कहना था कि अगर निर्धारित समय से दुकान खोला जा रहा है तो भी प्रशासन परेशान कर रहा है। ऐसे में हम लोगो के सामने दुकान खोलने की समस्या जटिल हो रही है। इस लिए दुकान खोलने के लिये जल्द से जल्द गाइड लाइन को जारी किया जाय। अन्यथा हम अपनी परेशानियों को लेकर विधिक कार्यवाही के लिए बाध्य होगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने दुकानदारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बहुत जल्द आप लोगो की समस्या का निदान करने के लिये गाइड लाइन जारी कर दिया जायेगा। जिससे आपको परेशानी न उठानी पड़े। इस मौके पर नपा चेयरमैन एहसान जफर रूमान, तहसीलदार आलोक कुमार, मुहम्मद इस्लाम, शंकर शर्मा, बृजेश जायसवाल, पंकज निगम, चुन्नू जायसवाल, गुड्डु आदि व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसपी ने दिखाये कड़े तेवर,दो दरोगा लाइन हाजिर
Next: नपा ने प्रॉफिट का बजट किया पेश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.