Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एसपी ने दिखाये कड़े तेवर,दो दरोगा लाइन हाजिर

ब्यूरो 04-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। रिश्वत मांगना मरदह थाने के नायब दारोगा इजहार खां व जमानियाँ थाने के नायब दरोगा सुनील कुमार तिवारी को मंहगा पड़ा। पुलिस कप्तान डा0 ओमप्रकाश सिंह ने दोनो नायब दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। मालूम हो कि विगत दिनों नायब दारोगा इजहार खां का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें नोनरा गाव निवासी बब्बन सिंह से एक जमीन संबंधित मामले को रफा दफा करने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की गई। ये ऑडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसकी शिकायत बीजेपी नेताओं के साथ पत्रकार संगठन ने भी पुलिस कप्तान से किया था। थानाध्यक्ष शरदचन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि दारोगा इजहार खां को पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की रात्री में अनियमितता में लाइन हाजिर किया है। वहीं दूसरी ओर जमानिया कोतवाली के एसआई सुनील तिवारी का 31 मई को रात्री में अखिलेश यादव ने अपने ट्यूटर एकाउन्ट से डीजीपी, उ०प्र० पुलिस, गाजीपुर पुलिस, व स्थानीय पुलिस को टैग करके जेसीबी चलवाने के लिए पैसा मागने का विडियों पोस्ट किया था। जिसमें एसपीआरए को जाँच सौपी गई थी। यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस मामले में एसआई सुनील तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना पॉजीटिव पाये गये व्यक्तियों का डीएम ने जाना हाल
Next: उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों के साथ किया बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.