Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एसडीएम के कड़े रूख से मचा हड़कंप

विशेष संवाददाता 15-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में धड़ल्ले से चल रहे ओवर लोड़िंग के खेल पर सोमवार को उपजिलाधिकारी ने कड़ा रूख इख्तियार कर दर्जनों वाहनों को पड़ कर कोतवाली भेजवाया। वही लाल बालू को डम्प कर अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को भी सीज किया गया।

ज्ञात हो कि यह इलाका बिहार से सटा है और यही कारण है कि बालू के ओवर लोडिंग के साथ परिवहन का कारोबार तेजी से फल फुल रहा है। जमानियां से गाजीपुर जनपद को जाने वाले मुख्य सड़क राष्ट्रीय राज मार्ग 97 के किनारे प्रशासन की मिली भगत से सैकड़ों ट्रक बालू डम्प किया गया है। सुबह से देर रात तक ट्रेक्टरों और बोगा कि सहायता से इन बालूओं का अवैध परिवहन किया जाता है। इस गोरख धंधे में सफेद पोश तक संलिप्त है। सोमवार को उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने एक निजी विद्‍यालय के पास छ ट्रक तथा उससे कुछ दूर पर चार ओवर लोड़ ट्रकों सहित ट्रेक्टर आदि को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंपा। जिस पर खनन और आरटीओं की ओर से शाम करीब 3 बजे कार्रवाई शुरू की। वाहनों के पकड़े जाने के बाद बालू के दलालो और ट्रक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि अभी ट्रकों और ट्रेक्टरों कि गिनता की जा रही है और वाहनो को कोतवाली लाया जा रहा है। कार्रवाई पूर्ण होने के बाद ही इसकी वास्तविक स्थिति बताया जा सकेगा। 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शोक सभा का हुआ आयोजन
Next: फिर मिला चौकी इंचार्ज को चुनौती

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.