Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फिर मिला चौकी इंचार्ज को चुनौती

संवाददाता 15-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय पुलिस चौकी सेवराई से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित बियर की दुकान में चोरों ने खिड़की तोड़कर 10 पेटी वीयर व 7380 रुपये नगदी चोरी कर नवागत चौकी इंचार्ज सेवराई को चोरों द्वारा चुनौती दी गयी ।चोरी गये वीयर की कीमत 31200 रुपये बतायी जा रही है । दुकान मालिक द्वारा इसकी सूचना क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक को दे दी गई ।

जानकारी के अनुसार दिलदारनगर – भदौरा नहर मार्ग के भदौरा स्थित पुलिया स्थित बियर की दुकान में रविवार की रात सेल्समैन दुकान बंद कर दुकान के बगल में ही आवास में सोने चला गया । सुबह जब उठा तो दुकान का खिड़की टूटा हुआ था अंदर जा जाकर देखा तो 10 पेटी वियर जिसमें कुल 240 शीशी व 7380 रुपए नगदी गायब था । सेल्समैन अंकु कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को देने के बाद क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक को दिया । सेल्सममैन अंकु कुमार सिंह ने बताया कि दुकान में कुल 55 पेटी बीयर रखा गया था और बेचे गए बीयर का 7380 रुपया नगदी दुकान में रखा गया था । जिसमें 10 पेटी वीयर व 7380 रुपए नगदी चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया । चोरी गए 10 पेटी बियर का कीमत 31200 रुपये है । इस संबंध में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है दुकानदार द्वारा 10 पेटी बियर व 7380 रुपए नगदी चोरी होने की जानकारी फोन द्वारा मुझे दी गई है वही इस संदर्भ में जब प्रभारी निरीक्षक गहमर विमल कुमार मिश्रा से बात करने पर बताया कि अभी मैं आवश्यक कार्य से गाजीपुर चला आया हूं चौकी इंचार्ज से बात कर लीजिए वहीं चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह से संपर्क करने पर बताया कि दुकानदार द्वारा अभी अपना स्टाक चेक किया जा रहा है इसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसडीएम के कड़े रूख से मचा हड़कंप
Next: सितंबर में शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.