Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समस्त सरकारी और निजी चिकित्सालय में शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं

ब्यूरो 18-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाज़ीपुर। प्रदेश सरकार ने जनपद समेत सभी जिलों में प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राइवेट क्लीनिक की ओपीडी सेवाओं को आरंभ करने का फैसला किया है।

इस संबंध में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को दिशा-निर्देश दिये हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुये एवं संक्रमण से बचाव की शर्तो के साथ ओपीडी में मरीज देखें जाएंगे। मरीज के साथ 60 साल से अधिक, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को आने की अनुमति नहीं होगी।
जिला सर्विलान्स अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन के द्वारा मिले पत्र के क्रम में जनपद के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में ओपीडी की व्यवस्था शुरू करने के लिए निर्देश दे दिये गए हैं। जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर ज्यादा मरीज आने की संभावना है वहां पर पर्ची काटने के दो काउंटर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज के साथ सिर्फ एक व्यक्ति के आने की छूट दी जाएगी। साथ ही सभी लोगों की थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य कर दिया गया है।
प्राइवेट क्लीनिक को दिये गये निर्देश में कहा गया है कि एक या दो चिकित्सक युक्त प्राइवेट ओपीडी सेवा आरंभ की जाएगी। रोगियों को पहले समय देकर ओपीडी का संचालन किया जाएगा, ताकि भीड़ न जमा हो सके। ओपीडी में शारीरिक दूरी का पालन व बार-बार हाथ धोने का पालन करना होगा। ओपीडी में बैठने वाले चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ कोविड-19 के प्रोटोकॉल से भलीभांति परिचित होने चाहिए। प्राइवेट अस्पताल में मरीज की अलग से स्क्रीनिंग करने के लिये व्यवस्था करनी होगी। निर्देश में यह भी कहा गया है कि प्राइवेट अस्पताल में मास्क, ग्लब्स व पीपीई किट पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। क्लीनिक व अस्पताल के बाहर सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल का छिड़काव किया जाना अनिवार्य होगा। जबकि स्वास्थ्य केन्द्रों के लिये दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि स्वास्थ्य केन्दों पर आने वाले व्यक्ति की थर्मामीटर से स्क्रीनिंग की जाएगी। एक रोगी के साथ एक तीमारदार ही प्रवेश कर पाएगा।
स्वास्थ्य केन्द्र पर आये मरीज व तीमारदार के चेहरे पर मास्क अनिवार्य रूप से होना चाहिए। जुकाम, खांसी बुखार और सांस लेने में परेशान वाले रोगियों को अलग कक्ष में देखा जाए। चिकित्सा परिसर में दिशा चिह्न बनाए जाएं ताकि कोविड-19 लक्षण वाले व्यक्ति अलग कक्ष पर पहुंच सकें। पंजीकरण करने वाले व्यक्ति को अनिवार्य रूप से चेहरे पर मास्क लगाना होगा साथ ही ग्लब्स का प्रयोग करना होगा। अधिक मरीज वाले स्वास्थ्य केन्द्र पर पंजीकरण काउन्टर बढ़ाए जाएं। शारीरिक दूरी का पालन हर हाल में किया जाए। स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले शुगर, ब्लड प्रेशर के मरीजों को एक माह की दवा उपलब्ध करायी जाए, जिससे ऐसे मरीजों को बार-बार न आना पड़े। ओपीडी के बाहर प्रतीक्षारत क्षेत्र में भी शारीरिक दूरी का पालन किया जाए।
रेवतीपुर ब्लॉक की बीपीएम बबीता सिंह ने बताया कि वृहस्पतिवार को सीएचसी रेवतीपुर पर प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ इमाम हुसैन सिद्दीकी ने करीब 60 से 65 मरीज देखे। इस दौरान शासन की गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया और सभी मरीजों को थर्मल स्कैनिंग के पश्चात ही डॉक्टर के द्वारा देखा गया। उन्होने बताया कि आज आने वाले मरीजों में ज्यादातर सामान्य रोगों के मरीज रहे हैं जिन्हें दवा देकर वापस भेजा गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तिमारपुर विधायक दिलीप ने गाजीपुर व पूर्वांचल के प्रवासियों को भेजा निज वतन
Next: विश्व योग दिवस पर अपने घर में करें योग,रहें निरोग-डॉ.अरुण कुमार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.