Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260309-WA0011

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के बरुईन गांव स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. पाण्डेय और प्रबंधक उपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन समारोह में डॉ. दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि तथा रामनारायण पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा यदि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ते हैं तो उनका जीवन सार्थक बनता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. पाण्डेय ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह विशेष शिविर 9 मार्च से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्वयंसेवक विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। शिविर के अंतर्गत ग्राम स्वच्छता अभियान, वित्तीय साक्षरता, नशा मुक्ति अभियान, मतदाता जागरूकता रैली, टीकाकरण जागरूकता तथा वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम शुक्ला ने किया, जबकि अंत में ओम प्रकाश यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक के.के. राय, आलोक कुमार राय, सफीक अहमद, सुरेश प्रजापति सहित अन्य कर्मचारीगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक
Next: दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.