Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

घर पर ही करें योगा और जीतें पुरस्कार

ब्यूरो 20-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लोगों को निरोग रखने में योग की भूमिका के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इसे घर पर परिवार वालों के साथ ही मनाने का निर्णय लिया गया है।

इस बारे में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन ने गाज़ीपुर सहित प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर सूचित किया है। पत्र में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए योग दिवस मनाने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये गए हैं तथा साथ ही प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया है।
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ आनन्द विद्यार्थी ने बताया कि 21 जून को योग दिवस को लेकर शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं कि कोई सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन न कर सभी लोग अपने घरों पर सुबह 7:00 बजे से योगाभ्यास करेंगे जिसके लिए शासन द्वारा सोशल मीडिया पर योग के वीडियो अपलोड किए गए हैं। इसके साथ ही योग दिवस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है जिसमें प्रतिभागी को योग करते हुए तीन से पाँच मिनट का अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब पर अपलोड करना होगा, इन वीडियो को “आयुष कवच” एप या ayushup.in पर भी रजिस्ट्रेशन कराकर अपलोड कर सकते हैं। इस दौरान पोस्ट करते वक्त #yogawithcmyogi व #MyLifeMyYoga हैशटैग भी उपयोग करना होगा तथा उत्तर प्रदेश राज्य आयुष मंत्रालय के सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा।
डॉ विद्यार्थी ने बताया कि इसके दूसरे चरण में ‘आयुष कवच ऐप’ प्रयोग कर रहे प्रतिभागियों द्वारा इस ऐप पर लॉग-इन कर अपना पंजीकरण कराएं । जो प्रतिभागी इस ऐप का प्रयोग नहीं कर रहे हैं वह लोग उत्तर प्रदेश आयुष सोसायटी लखनऊ की वेबसाइट www.ayushup.in पर लॉग- इन कर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गयी है। प्रतियोगिता में शामिल जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21,000 रूपये एवं तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये दिये जाएंगे। इसके अलावा जो प्रतिभागी जनपद स्तर पर प्रथम आएंगे उन्हें 2100 रुपये, द्वितीय स्थान 1100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 501 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
डॉ विद्यार्थी ने कहा कि सभी जनमानस से पुनः अनुरोध है कि इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सरकार द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए घर पर ही मनाया जाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का शुभारम्भ डिजिटल माध्यम से हुआ
Next: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण धार्मिक यात्रा, जुलूस, त्योहार मनाना संभव नही-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.