Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डायल आउट ऑडियो कांफ्रेंस के द्वारा किसानों ने वैज्ञानिक विधि से खेती के सीखे गुर

ब्यूरो 24-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। रिलायंस फाउंडेशन एवं कृषि विज्ञान केंद्र पी जी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को डायल आउट ऑडियो कांफ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले के बिभिन्न गांवों के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के किसानों के मार्गदर्शन और समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ विनोद कुमार सिंह जुड़े रहे। इस कार्यक्रम में किसान भाइयों को बिभिन्न सब्जियों एवं फलों जैसे मिर्च बैंगन गोभी टमाटर केला सहजन का गुणवत्तापूर्वक उत्पादन अच्छी वैज्ञानिक विधि से करने के तरीके के बारे में बताया और किसान भाइयों के फसल में लगने वाले बिभिन्न प्रकार के कीट और रोग के निदान का उपाय बताया और किसान भाइयों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जिससे किसान भाई अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पाद को अच्छे दामों में बेचकर ज्यादा लाभ कमा सकें। इसके आलावा रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि द्वारा किसान भाइयों को रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन 1800-419-8800 के बारे में बताया जिसके माध्यम से किसान भाई खेती पशुपालन और मौसम से सम्बन्धित जानकारी सोमवार से शनिवार सुबह 09:30 से शाम 7:30 बजे तक ले सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Next: जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 311 हुई

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.