Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में हॉट स्पाट क्षेत्रों की संख्या बढ़ी

ब्यूरो 27-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने आदेशित किया कि कोविड-19 कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से प्रभावित ग्रामों/वार्डो में 26.06.2020 को एक एवं एक से अधिक कोरोना पाजिटिव केस प्राप्त होने के कारण ग्राम प्रसादपुर, छावनी लाईन थाना कोतवाली सदर , ग्राम डण्डापुर थाना नन्दगंज विकास खण्ड देवकली, ग्राम महमूदपुर हथनी, थाना व तहसील सैदपुर, ग्राम केलही थाना मरदह विकास खण्ड बिरनो तहसील कासिमाबाद.को ग्रामो/वार्डो के सम्पूर्ण क्षेत्र को कन्टेन्मेन्ट एरिया/हॉटस्पाट के
रूप में घोषित किया जाता है।

उन्होने ग्रामो/वार्डो मे भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी गयी एडवाइजरी एवं अद्यतन दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु उक्त क्षेत्र में अवस्थित दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य गतिविधियों जिनमें सम्बन्धित आम नागरिक का आना-जाना हो, को पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित किया जाता है। इस क्षेत्र में कोई भी दुकान या उपरोक्त प्रकार की गतिविधियों से सम्बन्धित प्रतिष्ठान आदि बिना अद्योहस्ताक्षरी की अनुमति के न खोली जाय तथा लॉकडाउन का पूर्णरूपेण अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होने जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने वाली आवश्यक वस्तुओं, दवाओं तथा साफ-सफाई एवं सुरक्षा आदि में लगे
अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वच्छता कर्मी एवं सुरक्षा में लगे व्यक्ति/कर्मी भी सक्षम स्तर द्वारा निर्गत आदेश के माध्यम से ही प्रवेश/आवागमन करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया
जाता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्वदशम् छात्रवृत्ति हेतु समय-सारणी जारी
Next: जनपद के कई क्षेत्र हॉट स्पाट जोन से हुए मुक्त

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.