Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अभी भी बाजार नही हुआ गुलजार

संवाददाता 28-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार के ब्यापारियों को अभी भी राहत मिलना मुश्किल ही लग रहा है। अभी पूरा स्टेशन बाजार बजरंग कालोनी में बीते दिनों 13 जून को कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने की वजह से सील कर दिया गया था और 14 दिनों के अंदर कोई भी कोरोना पॉजीटिव मरीज नही मिलने की वजह से 26 जून को जिलाधिकारी के आदेश पर सील क्षेत्र को मुक्त कर दिया गया।
बताते चले कि स्टेशन बाजार के व्यापारियों को लॉक डाउन में सबसे पहले परेशानी झेलनी पड़ी। उसके बाद 14 दिन तक पॉजीटिव मरीज मिलने की वजह से अपनी दुकान बंद करनी पड़ी थी। तो वही रविवार को सुबह से ही रुक रुक कर तेज बरसात होने की वजह से बाजार में ग्राहकों की संख्या भी नगण्य के बराबर रही। यदि यही हाल दो चार दिनो तक और रह गया तो रोजमर्रा की जिंदगी जीवनयापन करने वालो के सामने बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है और व्यापारी भुखमरी के कगार पर आ सकते है। क्यो की जब बाजार में कोई आयेगा ही नही तो बिक्री कैसे होगी और जब बिक्री नही होगी तो वह अपने व अपने परिवार के लोगो को खिलायेगा क्या। वही। दोपहर बाद मौसम साफ हुवा तो कुछ खरीदारों की आवाजाही शुरू हुई और दुकानों में भीड़ व दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्व मंत्री ने जताई कड़ी नाराज़गी
Next: महामारी नियंत्रण में स्वैच्छिक सेवा दें स्वयं सेवक-डॉ.अरुण कुमार कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.