Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महामारी नियंत्रण में स्वैच्छिक सेवा दें स्वयं सेवक-डॉ.अरुण कुमार कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस

ब्यूरो 28-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार के महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े पूर्व एवं वर्तमान स्वयंसेवक सेविकाओं से कोविड महामारी से निपटने में स्वैच्छिक मदद की अपील की है।

डॉ.कुमार ने कहा कि इस हेतु इच्छुक व्यक्ति निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश की वेबसाइट www.dmghup.gov.in पर जाकर कोविड-19 स्वयंसेवक के रूप में अपना पंजीकरण कर अपनी सेवाएं दे सकते हैं, यह इसलिए भी अति आवश्यक है कि आज उनकी सेवाएं अत्यंत आवश्यक हो गई हैं। वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार अब धीरे धीरे गांवों में भी हो रहा है। आज स्वयं सेवक के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) राष्ट्रीय कैडेट कोर( NCC ) रेड क्रॉस, नेहरू युवा केंद्र संगठन के ऐसे सदस्य जो स्नातक/ परास्नातक हों और उनकी आयु 18 से 30 वर्ष की हो तथा जो चिकित्सीय रूप से स्वस्थ हों कोविड-19 वॉलिंटियर्स के रूप में महामारी से निपटने में अपनी सुरक्षा के साथ कार्य कर सकते हैं। प्रारंभ में इस स्वैच्छिक कार्य की अवधि 3 महीने होगी जिसे बाद में आवश्यकता के अनुसार विस्तारित किया जा सकता है। इस सेवा कार्य के लिए वालिएंटर को किसी भी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा।
सेवा अवधि पूर्ण होने के पश्चात इन स्वयंसेवकों को इस आशय का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। स्वयं सेवक समुदाय तथा स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायती राज संस्थाओं के मध्य वालिएंटर्स योजक कड़ी के रूप में होंगे तथा निम्नलिखित कार्यों को नियमित रूप से संपादित करेंगे-
1- सभी कोविड-19 वॉलिंटियर्स कोविड-19 की रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार में मदद करेंगे।
2- होम क्वारंटाइन जिन घरों में फ्लायर नहीं लगे हैं उस क्षेत्र की आशा के माध्यम से फ्लायर लगाना सुनिश्चित करेंगे।
3- गांव में कोविड-19 प्रकट होने पर इसकी सूचना एकत्र कर अपनी दैनिक रिपोर्ट महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की वेबसाइट www.dgmhup.gov.in पर अपलोड करेंगे।
जनपद के नोडल के माध्यम से सभी कोविड-19 वालंटियर को उपयोग हेतु 02 मास्क, 01 बोतल सैनिटाइजर तथा 01 टी शर्ट जिस पर कोविड-19 वॉलिंटियर्स प्रदर्शित हो उपलब्ध कराया जाएगा। डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि पवन कुमार चौरसिया, राहुल कुमार गुप्ता एवं पूर्व स्वयं सेवक सुनील कुमार चौरसिया ने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है अन्य से यह अपील है कि अपना रजिस्ट्रेशन कर इसमें सहभागिता करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अभी भी बाजार नही हुआ गुलजार
Next: प्राथमिक विद्यालय के खिड़की से लटकता मिला युवक का शव,क्षेत्र में फैला सनसनी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.