Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आकाशीय बिजली से एक की मौत दो झुलसे

संवाददाता 03-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गाव एवं नूरपुर गांव में आकाशीय बिजली लगने से एक कि मौत हो गयी जबकि दो झुलस गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दरौली गांव कि रहने वाली 24 वर्षीय अंजू देवी पत्नी सुधीर बनवासी एवं 25 वर्षीय रीता पुत्री मोहन राम करीख शाम 5 बजे दवा लेने के लिए अपने घर से दरौली रेलवे स्थित के पास स्थित दवा की दुकान पर गयी थी। उसी समय जोरदार बादलों के गड गडाहट के साथ आकाशीय बिजली लगने से अंजू देवी की मौके पर मौत हो गयी। जबकि रीता झुलस गयी। आस पास के लोगों ने आनन फानन में रीता को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डाॅ आनंद रंजन एवं फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला इलाज में जुटे हुए है और हालत में सुधार बताया जा रहा है। वही वही क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय कांता रावत पुत्र महंगू रावत आकाशीय बिजली लगने से झुलस गये। आस पास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए दिलदारनगर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र में बारिस के समय बिजली गिरने की घटना से दहशत व्याप्त है। वहीं घर के सदस्यों का मौत से रो–रो कर बुरा हाल हो रहा है। तहसीलदार आलोक कुमार ने दरौली गांव में मृतक के घर पहुंचे सांत्वना दी और परिवार के लोगों को हर संभव मद्द दिलाने का भरोसा दिलाया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसील से लापता हुआ लेखपाल
Next: प्रतिदिन 400 लोगों की कोरोना जांच कराने का दिया गया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.