Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करण्डा थाने पर धमके जिलाध्यक्ष

संवाददाता 03-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिला प्रचार मंत्री हर्ष सिंह को करंडा थाना के एसआई प्रमोद गुप्ता द्वारा अपमानित करने पर जिलाध्यक्ष थाने पर धमके पड़े।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रचार मंत्री हर्ष सिंह को एसआई द्वारा थप्पड़ मारने की कोशिश की व गाली देते हुए कुर्सी पर से उठा दिया और कहा कि तुम्हारी औकात कैसे हो गई कि तुम कुर्सी पर बैठ गए। इस घटना की जानकारी होने पर क्षत्रिय स्वाभिमान की रक्षा के लिए थाने पहुँचा तो यह बात एसआई को पता चली तो वह अपने न आकर एसओ को भेजा। एसओ ने आकर माफी मांगी और बताया कि उनको आपके सामने नहीं ला सकते और थाना के एसआई के खिलाफ लोगों का कहना है कि ये सही तरीके से काम नहीं करते है। जिलाध्यक्ष द्वारा करंडा थाना के एसओ को पत्रक सौप कर एसआई प्रमोद गुप्ता को हटाने की मांग की गयी। वहीं दूसरी ओर पत्रक एसपी को भी सौंपा जाएगा कि वो जल्द से जल्द इसका जांच कर थाना करंडा के एसआई को हटाया जाए। इस मौके पर इंद्रकेश सिंह, प्रिंस सिंह, हर्ष सिंह जिला प्रचार मंत्री, अंकुर सिंह अनुराग, दीपक सिंह, अभय सिंह, हैप्पी सिंह, अमित कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक सिंह, नितीश दुबे, प्रिंस दुबे, प्रवीण सिंह ब्लाक उपाध्यक्ष देवकली, विनीत सिंह, उदय सिंह राजू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल – नसन खाँ
Next: पीएचसी में कोरोना हेल्प डेस्क की हुई स्थापना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.