Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गैस सिलेंडर रिसाव से घर लगा आग,महिला सहित दो झुलसे

संवाददाता 05-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर रिसाव होने से घर में आग लग गई। जिसमें खाना बना रही एक महिला समेत दो लोग झुलस गए। जबकि घर का टीवी मोबाइल सहित कीमती सामान जलकर रख हो गया।

जानकारी अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा दलित बस्ती निवासी पूर्व प्रधान स्व अम्बिका राम की पुत्रबधू अनिता देवी 27 वर्ष पत्नि धीरेंद्र कुमार रोज की भांति रविवार को भी खाना बना रही थी कि गैस खत्म हो गया। घर के सदस्यों ने दूसरा गैस सिलेंडर लगा दिए। पीड़ित परिवार ने बताया कि गैस सिलेंडर से हो रहे रिसाव के कारण आग सिलेंडर में पकड़ लिया। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग तेज लपटों के साथ बगल के कमरों में पहुंच गया। आग लगने के बाद कमरे से बाहर निकल रही अनिता देवी 27 वर्ष पत्नि धीरेंद्र कुमार एवं विशाल कुमार 25 वर्ष पुत्र अम्बिका राम झुलस गए। आस पास के लोगो ने उन्हेंं प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहाँ उनका इलाज चल रहा। घटना के बाद पूरे मुहल्ले में अफरा तफरी फैल गई। गैस सिलेंडर फटने के डर से मुहल्ले वासियो ने घर से बाहर निकल कर गांव के बाहरी तरफ सड़क पर आ गये। इस आग लगी की घटना में घर मे रखा दो टीवी, दो मोबाइल फोन, पंखा, इन्वर्टर, बैट्री, सहित घर मे रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद को हरा भरा रखने के लिए 31 लाख 53 हजार 660 पौधरोपण का लक्ष्य
Next: जल चढ़ाने के लिए कांवरिया हुवे रवाना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.