Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद को हरा भरा रखने के लिए 31 लाख 53 हजार 660 पौधरोपण का लक्ष्य

ब्यूरो 05-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। रविवार को वृक्षारोपण का उद्घाटन विशाल सिंह, चंचल विधान परिषद सदस्य उ0प्र0  द्वारा चकेरी उपरवार ग्राम समाज भूमि में पंचवटी वन का रोपण करके किया गया।

पौधरोपण में पूर्व विधायक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति,  जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि
गाजीपुर जिले को हरा भरा रखने के लिए जनपद में 31 लाख 53 हजार 660 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य पिछले वर्ष किये गये पौधरोपण को देखते हुए निर्धारित किया गया है। वृक्षारोपण हेतु जनपद के विभिन्न विकास खण्डो के 26 नर्सरियों में 60.84 लाख पौधो को तैयार किया गया है। इस लक्ष्य में सर्वाधिक पौधरोपण ग्राम विकास विभाग द्वारा पंचायती राज एवं राजस्व विभाग के लक्ष्य को समायोजित करते हुए 1541000 पौधे, रोपित किये गये तो  वन विभाग द्वारा 1105250  पौधे रोपित किये गये  इसके साथ ही 11275 पौधे गंगा नदी से पांच सौ मीटर दोनो तरफ लगाये गये। उन्होने बताया कि जनपद में 26 विभागो के माध्यम से दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष पौध रोपण किया जाना है। जिसमें पर्यावरण विभाग को 58282, आवास विभाग 100,नगर विकास विभाग 16600, लोक निर्माण विभाग 7000, जल शक्ति विभाग 7000, सहकारिता 5700, रेशम विभाग 20100, कृषि विभाग 240740, पशुपालन 4500, उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक विकास के लक्ष्य को समायोजित करते हुए 8800, विद्युत विभाग 3800, माध्यमिक शिक्षा विभाग 2860, बेसिक शिक्षा विभाग 16365, प्राविधिक शिक्षा 4100, उच्च शिक्षा विभाग 15600, श्रम विभाग 313, स्वास्थ्य विभाग 7100, परिवहन विभाग 200, रेलवे 14900, रक्षा विभाग 4600, उद्यान विभाग 86500, पुलिस विभाग 5000, पौध एंव जनपद के अनुसार अन्य विभाग द्वारा 1000, पौधो का रोपण किया गया। इस प्रकार जनपद में कुल 3177410 पौधो का रोपण किया गया।  जिसमें शीशम, जामुन, अर्जुन, सहजन, खैर, गुटैल, सागौन, सिरस, कंजी, बरगद, आम, अमरूद, बास, पीपल, पाकड़ आदि पौधे शामिल है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कैंडिल जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Next: गैस सिलेंडर रिसाव से घर लगा आग,महिला सहित दो झुलसे

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.