Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चीन के विरुद्ध गांव में भी मुखर हो रही आवाज

संवाददाता 09-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। लद्दाख की गलवान घाटी में हुए चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव के बाद भारत सरकार ने कड़ा रूप अख्तियार किया। इसके बाद भी चालबाज चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिससे अब शहरों सहित ग्रामीण अंचलों में चीनी सामान का बहिष्कार का स्वर मुखर होता जा रहा है।

बृहस्पतिवार को स्थानीय तहसील के पास स्थित एक निजी विद्यालय के पास छात्रों ने हाथों मे दखती ले कर चीनी सामान के बहिष्कार करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मास्क पहन रखा था तथा कोविद 19 महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा।
छात्र अमित चौबे ने कहा कि सिर्फ 50–60 मोबाइल एप बंद कर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। भारत को आत्म निर्भर बनाने की ओर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। कहा कि चीन भारत में सामानो को बेच कर आर्थिक रूप से समृद्धि होता जा रहा है और भारत के विरूद्ध गतीविधियों में संलिप्त रहता है। ऐसे में क्षेत्र सहित देश के लोगों को चाहिए कि चीनी सामानों की खरीद‚ बिक्री न करें। इस अवसर पर अम्ब्रीश कुमार‚ शिवानंद यादव‚ विजय शर्मा‚ सुधीर यादव‚ आंनद‚ बंगाली आदि छात्र मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कल होगा गिलोय वितरण कार्यक्रम
Next: सचिव लोक निर्माण विभाग बने जनपद के नोडल अधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.