Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नपा कर्मचारियों ने अधीशासी अधिकारी को दिया पत्रक

संवाददाता 09-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। नगर पालिका परिषद के करीब 175 कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। यह समस्या राज्य वित्त की हर महीने मिलने वाली करीब 48 लाख की धनराशि शासन से न मिलने से पैदा हुई है। जिसको लेकर गुरूवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने अधीशासी अधिकारी को वेतन भुगतान जल्द से जल्द कराने से संबंधित पत्रक सौंपा।

नगर पालिका को हर महीने राज्य वित्त आयोग से 45 से 48 लाख का बजट मिल रहा है। इसमें से नगर पालिका अपने कर्मचारियों को वेतन देने में करीब चालीस से पैंतालीस लाख खर्च करती है। शासन ने मई और जून में राज्य वित्त से मिलने वाली यह धनराशि रोक दी है। ऐसे में निकाय के करीब 175 कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। इससे कर्मचारियों के सामने बच्चों का स्कूलों में दाखिले और कापी-किताबों सहित अन्य जरूरी वस्तुओं कि खरीद की समस्या पैदा हो गई है। खास बात तो यह है कि फिलहाल राज्य वित्त से मिलने वाला यह बजट मिलने आसार नहीं दिख रहे। ऐसे में नगर पालिका को वेतन भुगतान को लेकर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही विकास कार्य भी प्रभावित होना तय है। ईओ अब्दुल सब्बुर का कहना है कि शासन ने अप्रैल के बाद से राज्य वित्त से मिलने वाले बजट पर रोक लगा रखी है। ऐसे में दो महीने से कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। शासन द्वारा 14 वां वित्त आयोग के धनराशि से मई और जून के वेतन का भुगतान के आदेश दिये गये है। दो माह के वेतन की सूचना जिलाधिकारी को भेजी गयी है। स्वीकृति प्राप्त होते ही कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर विजय शंकर राय‚ विजय शंकर शर्मा‚ सतेन्द्र प्रसाद‚ अरविन्द राय‚ हरिश चन्द्र‚ रमेश राम‚ संजय रावत‚ सरकार राम‚ नजमुद्दीन आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा सरकार में सरकार के नुमाइंदा भी सुरक्षित नही – अनिल यादव
Next: कल होगा गिलोय वितरण कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.