Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गिलोय के सेवन से प्रतिरोधक क्षमता का होता है विकाश – हरिनारायन

संवाददाता 10-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया।आयुष मंत्रालय के माध्यम से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी एवं नेशनल मेडिसिन प्लांट बोर्ड के सौजन्य से स्थानीय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को मुख्य अतिथि खण्ड विकाश अधिकारी हरिनरायन के हाथों निःशुल्क गिलोय पौध का वितरण हुआ।

इस दौरान निशुल्क गिलोय पौधा वितरण कार्यक्रम में कुल 200 से अधिक गिलोय के पौधे स्थानीय ब्लाक के ग्राम प्रधानों ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ब्लाक के कर्मचारियो किसानों सहित अन्य प्रबुद्ध लोगों में वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीडीओ हरिनारायन ने कहा कि गिलोय हमारे अंदर प्रतिरोधक क्षमता का विकाश करता है। इसके अतिरिकत यह बुखार बीपी जैसे अनेक रोगों में काम करता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विजयनरायन तिवारी ने भी इसके महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र यादव, गिरीस राय, कोमल कुशवाहा, मदन यादव, उमेश यादव, ग्राम विकाश अधिकरी मनोज यादव, पवन राय, अशोक कुमार यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सकुशल समापन पर जनसम्पर्क अधिकारी बृजेश कुमार राय ने सबका आभार ब्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आशा कार्यकर्ताओं की फ़ौज को सौंपी गई अहम् जिम्मेदारी
Next: प्रगतिशील किसानों ने खरीफ फसल के सर्वाधिक उत्पादन के सीखे गुर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.