Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दबंगो के खिलाफ कार्यवाई के लिए बीडीओ ने दी तहरीर

संवाददाता 10-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। क्षेत्र के फुली ग्राम पंचायत के दौदही गांव में शुक्रवार को मनरेगा के तहत हो रहे चकरोड निर्माण कार्य को दबंगो ने मजदूरो से फावड़ा छीनकर बंद करा दिया। इसकी सूचना रोजगार सेवक मनोज कुमार सिंह ने तत्काल प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव को दी। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि मजदूरों को लेकर कोतावली पहुंचकर दबंगो के खिलाफ कोतावली में तहरीर दी। आक्रोशित मजदूरों को बीडीओं हरिनारायण ने समझा बुझाकर शांत कराया तब जाकर मजदूर घर को लौटे। मिली जानकारी के अनुसार दौदही गांव में चकरोड के निर्माण को लेकर विवाद था। बीते बुधवार को उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल की टीम ने चकरोड की पैमाइश की थी।जिसपर  ग्राम प्रधान द्वारा गांव में मनरेग के तहत मजदूरों द्वारा चकरोड का कार्य शुरू कराया गया। लेकिन आरोप है कि चकरोड पर कब्जा जमाए दबंग लोगो ने कार्य स्थल पर पहुंचकर मजदूरों के साथ अभद्रता कर फावड़ा छीनकर उन्हें वहां से भगा दिया गया। जिसकी जानकारी होने पर रोजगार सेवक मनोज कुमार सिंह ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने बताया की गांव के दबंगो ने रोजगार सेवक और मेरे साथ दुर्व्यहार किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। खंड विकास अधिकारी हरिनारायण के तरफ से कोतावली में दबंगो के खिलाफ कार्यवाई के लिए तहरीर दी गयी है। इस बाबत कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बैठक कर कार्य योजना की हुई तैयार
Next: बैठक से पूर्व, प्रधानाचार्य ने सबका किया थर्मल स्क्रीनिंग

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.