Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर में प्रशासनिक अधिकारियों की नेक पहल बना चर्चा का विषय

संवाददाता 11-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को उपजिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में नगर के स्टेशन बाजार के सम्पूर्ण एरियां की साफ सफाई की गयी तथा किटनाशक व सेनेटाइजर का छिडकांव किया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण व स्वच्छता अभियान नियंत्रण आदि विशेष अभियान के तहत दो दिवसीय विशेष  अभियान चलाया जाएगा। इन अभियानों को प्रभावी तरीके से चलाया जा रहा है। इसमें तहसील के आला अधिकारी व नगर पालिका के कर्मचारी की मौजूदगी में विधिवत साफ सफाई व छिड़काव कराया गया। जो नगर क्षेत्र मेंं चर्चचा का विषय बना रहा। बताते चले कि नपा के टैंकर से व फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पूरे बाजार को छिड़की दरवाजा को अलॉसमेट कराकर बन्द करके विधिवत छिड़काव कराया गया। वही तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को बताया गया है कि जल भराव न होने दें और जहां जलभराव हो, वहां मिट्टी का तेल अथवा जला हुआ मोबिल ऑयल डालकर मच्छरों के लार्वा आदि डाल कर नष्ट करें। नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर ने कहा कि नगर पालिका के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन भली-भांति कर रहे है। स्वच्छता के अभाव में जलजनित बीमारियों सहित फाइलेरिया, मलेरिया, डेगू, कालाजार, चिकनगुनिया आदि बीमारियों से दूर रखने के साथ ही बचाना भी आवश्यक है। जिस प्रकार कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार आज से शुरू हो रहे विशेष अभियान में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए इसको लेकर अधिकारियों द्वारा पूरा नजर रखा जा रहा है। इस अवसर पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह‚ नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया‚ चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय‚ सभासद प्रमोद यादव‚ सफाई नायक रमेश राम , राम बालक , अमीन दीनदयाल शर्मा, राहुल आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू कॉलेज के वेविनार में कल करें शिरकत-प्राचार्य डॉ.शरद कुमार
Next: माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश की प्रकिया प्रारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.