Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक हफ्ता से अंधेरे से जूझ रहे बाजार वासीयो ने एसडीएम से लगाई गुहार

संवाददाता 11-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। पिछले एक हफ्ता से अंधेरे से जूझ रहे बाजार वासीयो ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी के आवास पर पत्रक सौंपते हुए बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए गुहार लगाई।

गौरतलब हो कि भदौरा बाजार में पिछले 7 दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति गुल है। बिजली ना होने से बाजार वासी परेशान है। उच्च अधिकारियों से अवगत कराने के बाद भी बिजली आपूर्ति सही नहीं होने से आक्रोशित करीब दर्जनभर व्यवसायियों ने शनिवार को उप जिलाधिकारी के आवास पर जाकर बिजली संबंधित शिकायत करते हुए उन्हें पत्रक सौंपा गया। दिए गए पत्रक में बताया कि पिछले 1 हफ्ते से ऊपर ट्रांसफार्मर जला हुआ है और उसे अभी तक नहीं बदला गया है। वहीं दूसरा ट्रांसफार्मर भी जर्जर तारों की वजह से फाल्ट के कारण आपूर्ति बंद पड़ा हुआ है जिससे पूरा बाजार अंधेरे में डूबा हुआ हैं। बाजार का पूरा तार जर्जर होने से बिजली कटौती की समस्या के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने बताया कि प्राइवेट लाइनमैन द्वारा मरम्मत के नाम पर हर बार पैसा की मांग की जाती है। लोगो ने जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। ट्रांसफार्मर जलने के कारण करीब 500 से ऊपर घरों और एक हजार दुकानें अंधेरे में है। भीषण गर्मी और उमस के कारण जहां लोगों का बुरा हाल है वही घरों में लगाए गए टीवी पंखा समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान सब शोपीस बनकर पड़ा हुआ है।इस बाबत उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि एक्सईएन और सम्बंधित जेई को निर्देशित किया गया है जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य कर्मीयों की हुई बैठक
Next: ऑनलाइन शिक्षण से बच्चों के स्वास्थ्य एवं मन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव-प्रो.ओ.पी.सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.