Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चौपाल में ग्रामवासियों की सचिव ने सुनी समस्या

ब्यूरो 12-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। सचिव, लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 शासन समीर वर्मा
एवंं जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने विकास खण्ड देवकली के ग्राम पंचायत धरीकलां में चौपाल लगाकर उपस्थित ग्रामवासियों से उनकी समस्याओ को सुना तथा प्राप्त शिकायतो के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया।

उक्त चौपाल में उन्होने ग्राम के सम्पर्क मार्ग निर्माण, विद्युतीकरण, अन्त्योदय कार्ड, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, शौचालय, आवास, पेयजल, प्राथमिक/उच्च विद्यालय, आगंनवाडी केन्द स्थापना व निर्माण, एएनएम सेन्टर, 14 वे वित्त से कराये गये कार्य, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वृद्धा पेंशन, किसान पेंशन, विधवा पेशन, एवं दिव्याग पेंशन आदि की विस्तृत जानकारी ली। उन्होने प्रत्येक लाभार्थी परिवारो से शासन चलाई जा रही योजनाओ के लाभ प्राप्त होने के सम्बन्ध में पूछा तथा गॉव संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कराये जा रहे सेनेटाईजेशन, सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव, फागिंग के सम्बन्ध मे जानकारी ली । उन्होने ग्रामप्रधान को निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति के पास मास्क जरूर रहे जिसका उपयोग शत प्रतिशत होना चाहिए तथा लोग शोसल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करे जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में डोर टू डोर जॉच के सम्बन्ध मे रूचि न लेने वाले ए एन एम शहाना बेगम को स्पष्टीकरण, सुरेश कुमार सरोज एम ओ वाई सी को देवकली विकास खण्ड में प्रशिक्षण न देने के सम्बन्ध में प्रतिकूल प्रविष्टी, तथा आशा कार्यकत्री के कार्य में लापरवाही पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संचारी रोग अभियान के तहत समस्त गॉव में नियमित रूप से कराये सफाई-सचिव
Next: डीएम व एसपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रो में किया भ्रमण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.