Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संचारी रोग अभियान के तहत समस्त गॉव में नियमित रूप से कराये सफाई-सचिव

ब्यूरो 12-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। सचिव, लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 शासन समीर वर्मा ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार सायं जनप्रतिनिधियो के साथ निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग सभागार में बैठक ली। बैठक में सांसद अफजाल अंसारी, विधायक मोहम्मदाबाद अलका राय, जखनियां विधायक त्रिवेणी राम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने सरकार के विभिन्न विकास कार्यो एवं जन समस्याओं से सचिव को अवगत कराया। बैठक में मुख्य रूप से संचारी रोग नियंत्रण, बा़ढ, आपदा नियंत्रण, कोरोना वायरस एवं स्वच्छता कार्यक्रम के सम्बन्ध में वार्ता किया गया तथा सरकार के मंशा के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर कार्य करने को कहा। उन्होने बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को विशेष संचारी रोग अभियान के तहत गॉव में चलाये जा रहे सफाई अभियान, एण्टी लार्वा का छिड़काव, नाली सफाई, तथा जल भराव की समस्या पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि 01 से 31 जुलाई 2020 तक चलने वाले संचारी रोग अभियान के तहत समस्त गॉव में नियमित रूप से सफाई कराये जहां भी जल भराव हो वहा एण्टी लार्वा की दवा का छि़ड़काव करे तथा संचारी रोग के विषय में लोगो को जागरूक करे। बैठक मे जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वच्छता को परवान चढ़ाने का संपूर्ण प्रयास
Next: चौपाल में ग्रामवासियों की सचिव ने सुनी समस्या

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.