Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सोशल इंजीनियरिग के तहत विधान सभा अध्यक्षों का हुआ मनोनयन – विशाल

ब्यूरो 13-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विशाल मद्धेशिया ने सोमवार को जनपद के सातों विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस दौरान पिछड़ी जाती, अति पिछड़ी जातियों की जातिगत स्थित के अनुसार विधानसभा में पूरा ध्यान देते हुवे उन जातियों को स्थान दिया गया है।

इस दौरान ज़िला अध्यक्ष ने सोशल इंजीनियरिग का ध्यान रखते हुवे विधान सभा अध्यक्षों के मनोनयन किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल मद्देशिया ने बताया कि वर्तमान समाजिक राजनीतिक परिस्थितियों में पिछड़े वर्ग की भूमिका अहम है और इन्ही के बल पर भाजपा सत्ता में आई है और आज इन्ही का उपहास किया जा रहा है। आज समय आ गए है कि इन्ही के बल पर पुनः सत्ता समाजवादियों का लाने का प्रयास किया जायेगा और उपेक्षा हुवे लोगो को सूद समेत लाभ दिलाया जायेगा। क्यो की समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका ख्याल रखती है और इसके कथनी और करनी में कोई अंतर नही होता है। वही उन्होंने प्रकोष्ठ के सभी नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षो को 15 दिनों के अंदर कमेटी गठित करने का निर्देश जारी किया है। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विशाल मद्धेशिया ने आज विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी किया। इस दौरान जातिगत समीकरण को बेहतर तरीके से साधने के लिए कृष्णा मौर्या को जमानियां विधानसभा अध्यक्ष, चंद्रशेखर राजभर को जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष,  आनंद कुशवाहा को जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष, सदर विधानसभा अध्यक्ष लालबहादुर यादव एवम महासचिव भुज राम बिंद, जयदीप चौहान को सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष, पुष्कर गुप्ता को जखनियां विधासभा अध्यक्ष , चौधरी सुनील निषाद को  मोहम्मदाबाद विधानसभा अध्यक्ष नामित किया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पिछली बार सीपीएस इस बार सन साईन पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी
Next: पुलिस ने अवैध देशी शराब किया बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.